मुजफ्फरनगर। जनपद में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। जिसको लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस ने व्यापारियों व आमजन को लाउडस्पीकर के माध्यम से सचेत किया।

पुलिस की गाड़ी ने भ्रमण करते हुए लाउडस्पीकर के माध्यम से बताया कि शनिवार और रविवार पूर्णतया लॉकडाउन रहेगा। सभी लोग अपने प्रतिष्ठान दुकानें बंद रखें और घरों पर रहें। इस दौरान उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।