देहरादून। उत्तराखंड परिवहन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत चार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में परिवहन आयुक्त बृजेश कुमार संत ने आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार मुख्यालय में कार्यरत एआरटीओ एलेन रैंक्सी को हल्द्वानी में प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तरकाशी में प्रशासनिक पद पर तैनात रतनाकर सिंह को अब देहरादून में प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा एआरटीओ के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा देहरादून में प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे पंकज श्रीवास्तव को उत्तरकाशी में एआरटीओ (प्रशासन) के पद पर भेजा गया है। वहीं मुख्यालय में कार्यरत आनंद कुमार जायसवाल को कर्णप्रयाग में प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा एआरटीओ की जिम्मेदारी दी गई है।
परिवहन विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बिना विलंब अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें।