भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गया फाल्कन 9 रॉकेट मात्र आठ मिनट में धरती पर सुरक्षित लौट आया। यह लॉन्च अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से दोपहर 12 बजे के करीब हुआ था। रॉकेट ने स्पेस एक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर रवाना किया।
इस दौरान फाल्कन 9 सफलतापूर्वक अपना मिशन पूरा कर फ्लोरिडा स्थित लैंडिंग साइट पर वापस लौट आया, जो उसकी पुन: उपयोग योग्य तकनीक की बड़ी उपलब्धि है।
फाल्कन 9 की खासियत
फाल्कन 9, एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स द्वारा विकसित एक पुन: प्रयोज्य ऑर्बिटल रॉकेट है। यह दुनिया का पहला ऐसा रॉकेट है, जो अंतरिक्ष में यान को छोड़ने के बाद सुरक्षित रूप से धरती पर लौट आता है। इसमें 9 मर्लिन इंजन लगे हैं, जो ऊर्जा के लिए केरोसिन और लिक्विड ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं। रॉकेट के साथ-साथ इसके इंजन भी पुन: प्रयोग में लाए जा सकते हैं, जो इस तकनीक को अन्य रॉकेट्स से अलग बनाता है।
Read News: पूर्ववर्ती सरकारों की निष्क्रियता से किसानों को नहीं मिला विकास का लाभ: सीएम योगी