मेरठ में नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो के लिए किराया सूची अब आधिकारिक तौर पर एनसीआरटीसी द्वारा जारी कर दी गई है। नमो भारत ट्रेन का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम 210 रुपये निर्धारित किया गया है। सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किमी लंबी यात्रा पर यात्रियों को 210 रुपये चुकाने होंगे।

वहीं, मेरठ मेट्रो का किराया 20 रुपये से शुरू होकर 60 रुपये तक है। मोदीपुरम स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक सफर करने पर 60 रुपये देने होंगे। संचालन शाम 6 बजे से शुरू होगा और पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की है।

एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार, यदि कोई यात्री प्रीमियम कोच में यात्रा करता है तो तय किराए में 20 प्रतिशत की अतिरिक्त राशि चुकानी होगी।

नमो भारत ट्रेन किराया (सराय काले खां → मोदीपुरम)

  • जंगपुरा स्टेशन – 20 रुपये

  • न्यू अशोक नगर – 30 रुपये

  • आनंद विहार – 50 रुपये

  • साहिबाबाद – 70 रुपये

  • गाजियाबाद – 80 रुपये

  • गुलधर – 100 रुपये

  • दुहाई – 110 रुपये

  • मुरादनगर – 120 रुपये

  • मोदीनगर साउथ – 140 रुपये

  • मोदीनगर नार्थ – 150 रुपये

  • मेरठ साउथ – 170 रुपये

  • शताब्दी नगर – 180 रुपये

  • बेगमपुल – 200 रुपये

  • मोदीपुरम – 210 रुपये

नमो भारत ट्रेन किराया (मोदीपुरम → सराय काले खां)

  • मोदीपुरम डिपो – 20 रुपये

  • बेगमपुल – 30 रुपये

  • शताब्दी नगर – 50 रुपये

  • मेरठ साउथ – 60 रुपये

  • मोदीनगर नार्थ – 80 रुपये

  • मोदीनगर साउथ – 90 रुपये

  • मुरादनगर – 110 रुपये

  • दुहाई – 120 रुपये

  • गुलधर – 140 रुपये

  • गाजियाबाद – 150 रुपये

  • साहिबाबाद – 160 रुपये

  • आनंद विहार – 180 रुपये

  • न्यू अशोक नगर – 200 रुपये

  • सराय काले खां – 210 रुपये

  • जंगपुरा – 210 रुपये

मेरठ मेट्रो किराया (मोदीपुरम → मेरठ साउथ)

  • मोदीपुरम से मेरठ नार्थ – 20 रुपये

  • डोरली – 20 रुपये

  • एमईएस कालोनी – 30 रुपये

  • बेगमपुल – 30 रुपये

  • भैंसाली स्टेशन – 40 रुपये

  • मेरठ सेंट्रल – 50 रुपये

  • ब्रह्मपुरी – 50 रुपये

  • शताब्दी नगर – 50 रुपये

  • रिठानी – 50 रुपये

  • परतापुर – 60 रुपये

  • मेरठ साउथ – 60 रुपये

मेरठ मेट्रो किराया (मेरठ साउथ → मोदीपुरम)

  • मेरठ साउथ से परतापुर – 20 रुपये

  • रिठानी – 20 रुपये

  • शताब्दी नगर – 30 रुपये

  • ब्रह्मपुरी – 30 रुपये

  • मेरठ सेंट्रल – 30 रुपये

  • भैंसाली – 40 रुपये

  • बेगमपुल – 40 रुपये

  • एमईएस कालोनी – 50 रुपये

  • डोरली – 50 रुपये

  • मेरठ नार्थ – 60 रुपये

  • मोदीपुरम – 60 रुपये