यूपी में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत दो नए विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे, जबकि एक पहले से बने विश्वविद्यालय का संचालन शुरू करने की हरी झंडी भी दी गई है।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि संभल के चंदौसी में सोनल एजुकेशनल सोसाइटी मथुरा द्वारा स्थापित राधा गोविंद विश्वविद्यालय 22.05 एकड़ भूमि पर बनेगा। इसके संचालन के लिए कैबिनेट ने सहमति दे दी है।
इसके अलावा झांसी में गांधी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रायोजक संस्था संत मां कर्मा मानव संवर्द्धन ट्रस्ट को आशय-पत्र जारी किया जाएगा। यह विश्वविद्यालय झांसी के अम्बाबाय और रुद्र करारी में 20.21 एकड़ भूमि पर स्थित होगा।
तीसरे प्रस्ताव के तहत फतेहपुर दक्षिणी में ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रायोजक संस्था एंग्लो संस्कृत कॉलेज को आशय-पत्र जारी किया गया है। यह विश्वविद्यालय 20.45 एकड़ भूमि पर बनेगा।
मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालयों का संचालन नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.