मुरादाबाद में पुलिस चौकी के सामने फायरिंग, नारियल कारोबारी घायल

HIGHLIGHTS
- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मझोला क्षेत्र की लाइन पार पुलिस चौकी के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब समझौते के बाद लौट रहे नारियल कारोबारियों पर बाइक सवार बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में बुलेट सवार विवेक कुमार उर्फ सोनू (
- गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, विवेक कुमार सिविल लाइंस क्षेत्र के मऊ के रहने वाले हैं और उनके पिता धनीराम पीएसी से सेवानिवृत्त दरोगा हैं। विवेक अपने साथियों तनुष्क चौधरी, आर्यन चौधरी और…
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मझोला क्षेत्र की लाइन पार पुलिस चौकी के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब समझौते के बाद लौट रहे नारियल कारोबारियों पर बाइक सवार बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में बुलेट सवार विवेक कुमार उर्फ सोनू (25) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, विवेक कुमार सिविल लाइंस क्षेत्र के मऊ के रहने वाले हैं और उनके पिता धनीराम पीएसी से सेवानिवृत्त दरोगा हैं। विवेक अपने साथियों तनुष्क चौधरी, आर्यन चौधरी और ऋषि कश्यप के साथ मिलकर शहर में नारियल का कारोबार करते हैं।
पहले हुआ था झगड़ा, फिर पुलिस चौकी में समझौता
बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर बुद्धि विहार इलाके में कलेक्शन को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थी। इस दौरान चापड़ से हमले तक की नौबत आ गई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ लाइन पार पुलिस चौकी में शिकायत दी थी।
बाद में सोमवार रात करीब 8:45 बजे पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। समझौते के बाद सभी लोग अपने-अपने वाहनों से घर लौट रहे थे।
लौटते समय घात लगाकर हमला
ऋषि कश्यप के अनुसार, आगे बुलेट पर विवेक और तनुष्क सवार थे, जबकि पीछे थार और स्कॉर्पियो गाड़ियां चल रही थीं। जैसे ही काफिला कुंदन पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, सामने से आए बाइक सवारों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
हमलावरों का निशाना तनुष्क बताया जा रहा है, लेकिन गोली बुलेट चला रहे विवेक के कंधे में लग गई। गोली लगने के बावजूद विवेक कुछ दूरी तक बाइक चलाता रहा। इसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे कॉसमॉस अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मौके पर मची दहशत, हाईवे पर थम गया ट्रैफिक
घटना पुलिस चौकी के ठीक सामने दिल्ली हाईवे पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार, कई राउंड गोलियां चलीं और मौके पर भगदड़ मच गई। वाहनों की आवाजाही भी कुछ समय के लिए रुक गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायरिंग के दौरान एक गोली उनके बेहद करीब से निकल गई, जबकि कुछ लोग किसी तरह बाल-बाल बच गए।
कारोबार को लेकर पुराना विवाद सामने आया
पुलिस जांच में सामने आया है कि नारियल कारोबार के बंटवारे और पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों गुटों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले हुए झगड़े के बाद ही दोनों पक्ष अलग-अलग हो गए थे और इलाके तक बांट लिए गए थे।
बताया जा रहा है कि बकाया वसूली को लेकर ही सोमवार को फिर से तनाव बढ़ा था, जिसके बाद पुलिस चौकी में समझौता हुआ। लेकिन समझौते के कुछ ही घंटों बाद यह हमला हो गया।
पुलिस ने शुरू की जांच, चौकी प्रभारी निलंबित
घटना को गंभीर मानते हुए पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी ने संबंधित चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश में चार टीमें गठित की हैं।
अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला कारोबारी रंजिश और कब्जे की प्रतिस्पर्धा से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.