उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट, तापमान में और बढ़ोतरी के आसार

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और रविवार को तेज धूप व बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में अचानक उछाल देखा गया और 16 जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश में गर्मी का असर और तेज हो सकता है। अगले पांच दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 9 से 11 जून के बीच अधिकांश जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
रविवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के जिलों में तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं तराई क्षेत्र के कुछ जिलों, जैसे महराजगंज, में सुबह के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।
तापमान की बात करें तो बांदा और झांसी प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे, जहां पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रयागराज में 42.8 डिग्री, जबकि कानपुर और फर्रुखाबाद में 42.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में क्रमिक वृद्धि जारी रहने की संभावना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.