अब लखनऊ में लगे ‘आई लव योगी’ और ‘आई लव बुलडोजर’ के होर्डिंग्स

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद लगातार सुर्खियों में है और कई शहरों में इसके विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच, भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने राजधानी लखनऊ में कुछ खास होर्डिंग्स लगाई हैं, जिनमें ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ और ‘आई लव बुलडोजर’ के संदेश शामिल हैं। ये होर्डिंग्स भाजपा युवा मोर्चा, लखनऊ के महासचिव अमित त्रिपाठी की पहल से लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई हैं।
विवाद की शुरुआत 9 सितंबर को कानपुर में हुई, जब बारावफात जुलूस के दौरान सार्वजनिक मार्गों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे बोर्ड लगाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने नौ नामजद और 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
इस घटना के बाद मामला और भी तूल पकड़ गया। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘आई लव मोहम्मद’ कहना कोई अपराध नहीं है। धीरे-धीरे यह मुद्दा उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों तक फैल गया और उत्तराखंड और कर्नाटक तक भी इसके विरोध और पुलिस कार्रवाई की खबरें सामने आईं।
अब राजनीतिक पटल पर भाजपा ने इस विवाद के बीच अपने समर्थन का संदेश देते हुए ‘आई लव योगी’ और ‘आई लव बुलडोजर’ के जरिए जनता को संदेश देने की कोशिश की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.