कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

बालोतरा। पश्चिमी राजस्थान का बालोतरा जिला अब सिर्फ रिफाइनरी परियोजना तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश की ऊर्जा, रक्षा और तकनीकी जरूरतों के लिए भी अहम केंद्र बनकर उभर रहा है। सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स में दुर्लभ और रणनीतिक खनिजों के बड़े भंडार मिलने से भारत को एयरोस्पेस, परमाणु ऊर्जा और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय खान मंत्रालय की टेक्निकल-कम-कॉस्ट कमेटी की हालिया बैठक में सिवाना क्षेत्र में मिले रेयर अर्थ एलिमेंट्स और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों को राष्ट्रीय दृष्ट…

नई दिल्ली। हाल के महीनों में टैरिफ और व्यापारिक तनाव को लेकर भारत और अमेरिका के बीच आई दूरी अब कम होती दिखाई दे रही है। दोनों देशों के रिश्तों में फिर से सकारात्मक माहौल बनता नजर आ रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो संदेश के जरिए हिस्सा लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की। अमेरिका की स्वतंत्रता घोषणा की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी मौजूद थे। ट्रंप ने प्रधानमंत्…

मसूरी। कैमल बैक रोड क्षेत्र के घने जंगल में रविवार देर शाम अचानक भीषण आग भड़क उठी। तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही समय में जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए निरंकारी मिशन के सेवादल कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी वन कर्मियों के साथ जुट गए। धुएं से लोगों को हुई परेशानी जंगल में लगी आग के कारण आसपा…

मुजफ्फरनगर। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बावजूद जमीनी हालात में खास सुधार नहीं दिख रहा है। रविवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के बकरा मार्केट से हनुमान चौक तक भीषण जाम लग गया, जिससे लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क पर अतिक्रमण बना जाम की वजह जाम की मुख्य वजह सड़क किनारे फैला अतिक्रमण रहा। बकरा मार्केट में जहां सड़क के किनारे बकरों की बिक्री हो रही थी, वहीं दूसरी ओर मुर्गा कारोबारियों ने भी अपना सामान और वाहन सड़क पर खड़ा कर दिया। इसके अलावा…