कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने कार्य प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए वर्चुअल सुनवाई और हाइब्रिड मॉडल को अपनाने का निर्णय लिया है। यह कदम ईंधन संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत और आत्मनिर्भरता से जुड़े संदेश के बाद लिया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार 21 मई 2026 से अदालत में वर्चुअल पेशी और ऑनलाइन सुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, आवश्यक परिस्थित…

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि मैदानी इलाकों में झुलसाने वाली गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भी अब गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश मौसम केंद्रों पर तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ऊना में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि शिमला में भी पारा 30.5 डिग्री…





कोलकाता में विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर राजनीतिक हलचल लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। हाल ही में सत्ता से बाहर होने के बाद पार्टी ने बुधवार को विधानसभा परिसर में पहली बड़ी विपक्षी प्रदर्शन रैली आयोजित की, लेकिन यह आयोजन अपनी ही उपस्थिति को लेकर सवालों में घिर गया। नई भाजपा सरकार के खिलाफ कथित राजनीतिक हिंसा, बुलडोजर कार्रवाई और रेलवे क्षेत्रों से फेरीवालों को हटाए जाने के विरोध में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने धरना दिया गया। हालांकि, इस प्रदर्शन में पार्टी के 80…