कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
बाज़ार, उद्योग और अर्थव्यवस्था।

केंद्र सरकार ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब वे दिसंबर 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे। उनका कार्यकाल मंगलवार, 30 जून को समाप्त होने वाला था, लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद वे पद पर अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनकी पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह विस्तार अनुबंध के आधार पर किया गया है और 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा या अगले आदेश…

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। इसका सीधा असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला, जहां लगातार दो सत्रों की तेजी के बाद भारी बिकवाली का माहौल बन गया। निवेशकों में बढ़ी घबराहट के चलते घरेलू बाजारों के साथ-साथ वैश्विक बाजार भी दबाव में आ गए। सेंसेक्स, निफ्टी और रुपये में गिरावट सोमवार के कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 372.10 अंक यानी 0.48% गिरकर 76,728.37 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 109.75 अंक (…

देश के आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा (Core Infrastructure) क्षेत्रों की उत्पादन वृद्धि मई में धीमी पड़ गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इन क्षेत्रों की वृद्धि दर घटकर 0.5 प्रतिशत पर आ गई है, जो पिछले सात महीनों का सबसे निचला स्तर है। इस गिरावट का मुख्य कारण कोयला, कच्चे तेल और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में आई कमी को माना जा रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। इससे पहले अप्रैल 2026 में इन आठ प्रमुख क्षेत्रों की वृद्धि 1.8 प्रतिशत दर्ज की ग…