कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
बाज़ार, उद्योग और अर्थव्यवस्था।


पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर चल रही अटकलों पर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इन खबरों को पूरी तरह भ्रामक और आधारहीन बताया है। मंत्रालय ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सरकार के स्तर पर ऐसा कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। यह सफाई उस समय आई है जब एक संस्थागत रिपोर्ट के हवाले से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि आने वाले समय में ईंधन की कीमत…

मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक की बढ़त के साथ आगे बढ़ा, जबकि निफ्टी ने 24,450 का स्तर पार कर लिया। बाजार में चौतरफा खरीदारी के चलते निवेशकों का भरोसा मजबूत नजर आया। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 445.82 अंक की बढ़त के साथ 78,966.12 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 121.15 अंक चढ़कर 24,486 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। अदाणी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में करीब 2% तक की ते…

ओमान की खाड़ी में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है, जहां अमेरिकी नौसेना ने ईरान के झंडे वाले एक मालवाहक टैंकर को जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है और इसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों का उल्लंघन बताते हुए ‘समुद्री डकैती’ जैसा कदम करार दिया है। घटना के बाद वैश्विक बाजारों में भी हलचल देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में अमेरिकी क्रूड ऑयल की कीमत लगभग 6.4% बढ़कर 87.88 डॉलर प्रति…

खाड़ी देशों में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत के प्याज बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मांग में गिरावट, शिपिंग लागत में भारी बढ़ोतरी और घरेलू खपत में सुस्ती के चलते प्याज की कीमतों पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि किसानों को अपनी उपज लागत से काफी कम दाम पर बेचनी पड़ रही है। अगर स्थिति लंबे समय तक ऐसी ही बनी रही तो इसका असर खेती के रुझान पर भी पड़ सकता है और किसान प्याज की खेती से दूरी बना सकते हैं। सरकार ने हालात को संभालने के लिए नेफेड और एनसीसीएफ…