कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
बाज़ार, उद्योग और अर्थव्यवस्था।

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) की ताजा रिपोर्ट में वैश्विक तेल बाजार को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है। ‘ऑयल मार्केट रिपोर्ट – मई 2026’ के अनुसार ईरान संघर्ष और मध्य पूर्व में जारी तनाव का असर तेल उत्पादन और आपूर्ति पर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे वैश्विक ऊर्जा संतुलन बिगड़ गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण क्षेत्र में कच्चे तेल का उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसका सीधा असर वैश्विक आपूर्ति पर पड़ा है, जिससे मांग और आपूर्ति के बीच अंतर बढ़ गया है। IEA…

नई दिल्ली: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने कीमती धातुओं के आयात पर लगने वाली ड्यूटी में बड़ा बदलाव किया है। वित्त मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, नई दरें 13 मई 2026 से लागू हो गई हैं। सरकार के इस फैसले के बाद घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, विदेशों से सोना मंगाना अब महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर ज्वेलरी बाजार और उपभोक्ताओं दोनों पर पड़ सकत…

भारत में आम उपभोक्ताओं को महंगाई के मोर्चे पर हल्का दबाव महसूस हुआ है। सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल महीने में खुदरा महंगाई दर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह बढ़कर 3.48 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मार्च में यह आंकड़ा 3.4 प्रतिशत था। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों की कीमतों में आया उछाल माना जा रहा है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि कुल महंगाई दर अब भी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 4 प्रतिशत के लक्ष्य से नीचे बनी हुई है। खाद्य महंगाई में बढ़ोतरी, रसोई पर अ…

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का दबाव लगातार बना हुआ है। सोमवार की कमजोरी के बाद मंगलवार को भी बाजार ने लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक दबाव में नजर आए। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट मंगलवार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स करीब 525 अंक टूटकर 75,489.84 के स्तर पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी भी 164 अंक गिरकर 23,651.35 पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले सोमवार को भी बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी, जब सेंसेक्स 1,312 अंक…