20 बीघा में टमाटर उगाकर कमाए 30 लाख, किसान ने सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का टमाटर

HIGHLIGHTS
- किसान जगदीश चंद्र प्रहलाद रेबारी ने 20 बीघा जमीन में टमाटर की खेती की थी।
- फसल की बिक्री से उन्हें करीब 30 लाख रुपये की आमदनी हुई।
- खेती शुरू करते समय किसान ने अच्छी फसल और बेहतर भाव मिलने की मन्नत मांगी थी।
बेहतर भाव पर फसल बिकने और मन्नत पूरी होने के बाद किसान अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचा और सांवलिया सेठ के चरणों में चांदी का टमाटर अर्पित किया।
भीलवाड़ा जिले की मंगरोप तहसील के कल्याणपुर गांव निवासी जगदीश चंद्र प्रहलाद रेबारी ने अपनी 20 बीघा जमीन पर टमाटर की खेती की थी। खेती शुरू करने के दौरान उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ से अच्छी फसल और बाजार में बेहतर भाव मिलने की मन्नत मांगी थी।
जब टमाटर की फसल तैयार हुई और बाजार में उसकी बिक्री हुई तो किसान को करीब 30 लाख रुपये की आमदनी प्राप्त हुई। फसल की बिक्री से अच्छा भुगतान मिलने के बाद जगदीश चंद्र परिवार के साथ सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचे।
यहां उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ के चरणों में करीब 250 ग्राम वजन का चांदी से बना टमाटर चढ़ाया। किसान ने टमाटर की बंपर पैदावार और फसल के अच्छे भाव को भगवान सांवलिया सेठ का आशीर्वाद माना।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.