राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग, धमाके में 2 लोगों की मौत

HIGHLIGHTS
- राजस्थान के नागौर जिले के बड़ली में पटाखों के गोदाम में भीषण आग लगी।
- आग के बाद हुए जोरदार धमाके की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
- हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।
नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के बड़ली में पटाखों के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आग लगने के बाद गोदाम में जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी, दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
घटना को लेकर सीओ जतिन जैन ने बताया, "जैसा कि आप देख सकते हैं कि यहां एक खुला आंगन है और एक बिजली का खंभा भी मौजूद है। शुरुआती तौर पर हमें शक है कि शॉर्ट सर्किट हुआ होगा, जिससे निकली चिंगारी के कारण धमाका हो गया।"
आग पर पाया गया काबू
सीओ जतिन जैन ने आगे बताया, "इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई है और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया था। अब आग पर काबू पा लिया गया है।"
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी और मोबाइल क्राइम सीन यूनिट की टीमों को बुलाया जा रहा है। इनकी मदद से आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.