अफगान वायुसेना का पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमला

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य स्थलों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। मंत्रालय के अनुसार यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा अफगान क्षेत्रों में की गई हवाई घुसपैठ का जवाब थी।
सूचना के मुताबिक, सुबह लगभग 11 बजे वायुसेना ने इस्लामाबाद के पास स्थित फैसलाबाद के एक सैन्य कैंप पर बमबारी की। इसके अलावा, नौशेरा का आर्मी कैंटोनमेंट, जमरूद की सैन्य कॉलोनी और एबटाबाद में भी कई ठिकानों को लक्ष्य बनाया गया। इस हमले में पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के सलाहकार आशिक की मौत की खबर सामने आई है।
अफगान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि ये ऑपरेशन सफल रहे और पाकिस्तान के महत्वपूर्ण सैन्य केंद्रों व ठिकानों को निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने यह भी बताया कि यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से काबुल, कंधार और पक्तिका में किए गए हवाई हमलों के तुरंत बाद की गई थी।
हालांकि, अब तक इन हमलों में हुई हानि या संभावित जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.