दिवाली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

HIGHLIGHTS
- दिवाली की रात पटाखों की आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ा।
- CPCB के रात एक बजे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का AQI 372 दर्ज किया गया।
- दिल्ली के जहांगीरपुरी में सबसे अधिक 447 AQI रिकॉर्ड हुआ।
दिल्ली-एनसीआर में दिवाली का जश्न खत्म होने के बाद प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया। दिवाली की रात हुई आतिशबाजी के कारण दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई। पटाखों से निकले धुएं के चलते राजधानी के कई इलाकों में धुंध की चादर दिखाई देने लगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से जारी रात एक बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 372 दर्ज किया गया।
दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंचा
CPCB के रात एक बजे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। अलीपुर में AQI 413, आनंद विहार में 352, अशोक विहार में 340, आया नगर में 352, बदरपुर में 354 और बवाना में 434 दर्ज किया गया।
इसके अलावा चांदनी चौक में 430, DTU में 430, द्वारका सेक्टर-8 में 393, IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 323, ITO में 407 और जहांगीरपुरी में 447 AQI रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, लोधी रोड में 362, मुंडका में 405, ओखला फेज-2 में 364, पटपड़गंज में 421, पंजाबी बाग में 416, रोहिणी में 442, विवेक विहार में 442, नरेली में 392 और नॉर्थ कैंपस में 445 एक्यूआई दर्ज किया गया।
नोएडा के सेक्टर-62 में AQI 445
दिल्ली से सटे नोएडा में भी दिवाली के बाद प्रदूषण का असर देखने को मिला। CPCB के रात एक बजे के आंकड़ों के मुताबिक, सेक्टर-110 में AQI 321, सेक्टर-116 में 292, सेक्टर-125 में 296 और सेक्टर-150 में 315 दर्ज किया गया।
इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-1 में 301, सेक्टर-39 में 301 और सेक्टर-62 में सबसे अधिक 445 AQI रिकॉर्ड किया गया।
गाजियाबाद में भी खराब रही हवा की गुणवत्ता
गाजियाबाद के कई इलाकों में भी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। CPCB के आंकड़ों के अनुसार, गोविंदपुरम में AQI 342, इंदिरापुरम में 317, लोनी में 390, संजय नगर में 287, वसुंधरा में 300 और वेव सिटी में 378 रहा।
गुरुग्राम में सुबह तीन बजे का AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुबह तीन बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, गुरुग्राम के एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 232 दर्ज किया गया। इसके अलावा सेक्टर-51 में AQI 263, टेरी ग्राम में 372 और विकास सदन में 344 रिकॉर्ड किया गया।
जानिए AQI की अलग-अलग श्रेणियों का मतलब
वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के जरिए हवा में प्रदूषण के स्तर को मापा जाता है। इसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है।
- 0 से 50: अच्छा
- 51 से 100: संतोषजनक
- 101 से 200: मध्यम
- 201 से 300: खराब
- 301 से 400: बेहद खराब
- 401 से 500: गंभीर
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.