यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने के बाद अजय राय का पहला बयान, बोले- जीवनभर आभारी रहूंगा

HIGHLIGHTS
- आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस की नई जिम्मेदारी मिली।
- उन्होंने अजय राय की जगह प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला।
- इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बदलाव किया है। पार्टी ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने अजय राय की जगह ली है।
प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद अजय राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पार्टी के नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लड़ाई अभी जारी है।
अजय राय ने अपनी पोस्ट में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके जैसे सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए वह राहुल गांधी और पार्टी नेतृत्व के जीवनभर आभारी रहेंगे। उन्होंने नए प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे! हर-हर महादेव!”
इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी
संगठन में किए गए बदलाव के तहत सहारनपुर से लोकसभा सांसद इमरान मसूद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नया नेता बनाया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।
कौन हैं आराधना मिश्रा ‘मोना’
आराधना मिश्रा ‘मोना’ प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक हैं। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। अब पार्टी ने उन्हें प्रदेश संगठन की कमान सौंपी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.