सपा जिलाध्यक्षों को अखिलेश की सख्त चेतावनी, टिकट दिलाने का ठेका न लें

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में समाजवादी पार्टी की एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन के पदाधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने जिलाध्यक्षों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसी भी उम्मीदवार को टिकट दिलाने की जिम्मेदारी अपने ऊपर न लें। यदि इस तरह की शिकायत सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि जो जिलाध्यक्ष खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे पहले अपने पद से इस्तीफा दें और इसकी जानकारी पार्टी नेतृत्व को दें। ऐसे मामलों पर पार्टी स्तर पर विचार किया जाएगा, लेकिन कोई भी पदाधिकारी खुद को प्रत्याशी घोषित करने से बचे।
इस बैठक में महानगर और ग्रामीण क्षेत्रों के जिलाध्यक्षों के साथ-साथ विधानसभा स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हुए। पार्टी नेतृत्व ने अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी नेता या कार्यकर्ता सार्वजनिक रूप से अपने साथियों के खिलाफ बयानबाजी न करे, क्योंकि इससे संगठन की छवि प्रभावित होती है। यदि किसी को शिकायत है तो वह सीधे पार्टी हाईकमान को लिखित रूप में दे, जिस पर जांच की जाएगी।
साथ ही यह निर्देश भी दिया गया कि जिलाध्यक्षों के अलावा कोई अन्य पदाधिकारी टिकट को लेकर किसी तरह का आश्वासन न दे। सोशल मीडिया के उपयोग में भी सावधानी बरतने को कहा गया। बैठक में चुनावी तैयारियों के तहत बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.