अमेरिका ने 89 भारतीयों को ‘Worst of the Worst’ सूची में किया शामिल

नई दिल्ली/वॉशिंगटन। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने अवैध प्रवास और गंभीर अपराधों के खिलाफ अपनी सख्त नीति को और तेज करते हुए 89 भारतीय नागरिकों को ‘Worst of the Worst’ यानी सबसे खतरनाक अपराधियों की सूची में शामिल किया है। यह जानकारी DHS ने हाल ही में शुरू की गई एक नई सार्वजनिक वेबसाइट पर साझा की है, जिसमें दोषी पाए गए अवैध प्रवासियों के नाम, तस्वीरें, राष्ट्रीयता और उनके अपराधों का विवरण उपलब्ध है।
सार्वजनिक अपराध डेटा
इस नई पहल के तहत अमेरिकी अधिकारियों ने उन अपराधियों की जानकारी आम जनता के लिए साझा की है जिन्हें गिरफ्तार कर उनके समुदायों से हटाया गया है। वेबसाइट में हत्या, यौन अपराध, हिंसक अपराध, ड्रग तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध किया गया है। DHS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस वेबसाइट का लिंक साझा किया, ताकि आम लोग देख सकें कि किन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें किस इलाके से हटाया गया।
89 भारतीय नागरिक शामिल
सूची में शामिल भारतीय नागरिकों पर यौन अपराध, बलात्कार, ड्रग तस्करी, चोरी, नशे में वाहन चलाना (DUI), हिट एंड रन, धोखाधड़ी, डकैती, हमला, अपहरण, मनी लॉन्ड्रिंग, घरेलू हिंसा और हत्या जैसे गंभीर आरोप हैं। सभी आरोपियों को अमेरिका में गिरफ्तार कर दोषी ठहराया जा चुका है। वेबसाइट पर नाम, देश या राज्य के आधार पर अपराधियों की जानकारी खोजने के लिए सर्च फिल्टर की सुविधा भी उपलब्ध है।
DHS का उद्देश्य
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को सूचित करना और अवैध प्रवासी अपराधियों की पहचान कर उनकी निगरानी बढ़ाना है। अधिकारियों के अनुसार, इस कदम से न केवल समुदायों में सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में भी पारदर्शिता आएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.