अमेठी: अवैध संबंध के विरोध में पत्नी की हत्या, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

अमेठी। शिक्षक उमाकांत शुक्ल ने अपनी पत्नी चेतना की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले में पाया कि शिक्षक का महिला शिक्षा मित्र के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था, जिसका विरोध उसकी पत्नी कर रही थी। विवादों और झगड़ों से तंग आकर उसने सुनियोजित ढंग से पत्नी को करंट देकर मौत के घाट उतार दिया और हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।
पुलिस के अनुसार, शिक्षक ने पत्नी की हत्या के बाद घटनास्थल से स्कूल चला गया ताकि कोई भी संदिग्ध न बने। गहन पूछताछ में शिक्षक की योजना सामने आई। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर बिजली के दो टुकड़े तार, प्लास, टेप, टेस्टर और एक्सटेंशन बोर्ड बरामद किए।
मृतका के पिता कृष्ण कुमार पांडेय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पति, देवर और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया था। परिवार ने बताया कि चेतना को पति के महिला शिक्षा मित्र से संबंध की जानकारी थी और उसने इसका विरोध किया था। दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहा और कई बार सामाजिक मध्यस्थता कर सुलह कराई गई थी, लेकिन शिक्षक की आदत में कोई सुधार नहीं आया।
सीओ मनोज मिश्र ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और अन्य नामजद आरोपितों की भूमिका की भी पुष्टि की जा रही है।
घटना के बाद उमाकांत शुक्ल को निलंबित कर दिया गया है। वह जामो के प्राथमिक विद्यालय पूरे आधार दुबे में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए कार्यालय को रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने निलंबन की कार्रवाई की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.