गोविंदा संग डेटिंग रूमर्स के बीच कोमल रानी की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'मेरे नाम का इस्तेमाल बंद करो'

HIGHLIGHTS
- गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार का नाम लगातार जोड़ा जा रहा है।
- दोनों हाल ही में लाल बाग के राजा के दर्शन करने साथ पहुंचे थे।
- इसके बाद उनकी डेटिंग को लेकर अटकलें तेज हुईं।
मुंबई। अभिनेता गोविंदा अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। उनका नाम कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। गोविंदा की पत्नी सुनीता भी अभिनेता पर कथित तौर पर शादी से बाहर अफेयर जैसे आरोप लगा चुकी हैं। हाल ही में गोविंदा और कोमल रानी लाल बाग के राजा के दर्शन करने साथ पहुंचे थे, जिसके बाद दोनों की डेटिंग को लेकर चल रही अटकलों को और हवा मिली।
इसी बीच कोमल रानी स्वर्णकार ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के बाद इसे गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा से जोड़कर देखा जा रहा है।
क्या सुनीता आहूजा पर है पोस्ट?
गोविंदा से नाम जोड़े जाने को लेकर अभिनेता ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में नाराजगी जताई थी। उन्होंने इसे समाज में अपनी छवि खराब करने की साजिश बताया था। अब कोमल रानी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अप्रत्यक्ष तौर पर गोविंदा की पत्नी पर निशाना साधती नजर आ रही हैं।
कोमल रानी ने पोस्ट में क्या लिखा?
कोमल रानी ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, “जो औरत वर्षों से अपने ही पति को जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआ किसी को नहीं लगती। जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता। हमारे देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि किसी के कहने पर कि 'कौआ तुम्हारा कान ले गया' वे कौए के पीछे भागने लगेंगे।”
कहा- मेरे नाम का इस्तेमाल बंद करो
अपने पोस्ट में कोमल रानी ने आगे लिखा, “क्या ऐसी औरतें मानसिक रूप से बीमार होती हैं? या वे बस जरूरत से ज्यादा चालाक होती हैं और उन्हें अच्छी तरह पता होता है कि जो काम वे बंद दरवाजों के पीछे नहीं कर पाईं, उसे वे सबके सामने आकर और लोगों की सहानुभूति हासिल करके कर सकती हैं? अपने एजेंडे के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल करना बंद करो। भगवान हर भले आदमी को ऐसी चालाक औरतों से बचाए।”
कोमल रानी ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है। हालांकि, गोविंदा के साथ उनके अफेयर की अटकलों के बीच शेयर किए गए इस क्रिप्टिक पोस्ट को अभिनेता की पत्नी सुनीता आहूजा से जोड़कर देखा जा रहा है।























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.