अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर को दी रोमांटिक बर्थडे विश, लिखा- आई लव यू सो मच

HIGHLIGHTS
- अर्शदीप ने सोशल मीडिया पर समरीन के साथ कई तस्वीरें साझा कीं।
- पोस्ट में दोनों की छुट्टियों के दौरान बिताए पलों की झलक दिखी।
- एक तस्वीर के साथ अर्शदीप ने समरीन को समझदार और खूबसूरत पार्टनर बताया।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को जन्मदिन के मौके पर रोमांटिक अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनकी खास बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। छुट्टियों के दौरान साथ बिताए गए सुकून भरे पलों से लेकर कैंडिड तस्वीरों तक, अर्शदीप की इस पोस्ट ने दोनों के रिश्ते को खुलकर सामने ला दिया।
अर्शदीप ने तस्वीरों के साथ लिखे अलग-अलग कैप्शन
अर्शदीप ने हर तस्वीर के लिए अलग कैप्शन लिखा। एक फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक मेरी जान, समझदार, परिपक्व और खूबसूरत पार्टनर।' जन्मदिन की शुभकामना के लिए अर्शदीप ने भले ही सरल शब्दों का इस्तेमाल किया, लेकिन तस्वीरों में दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ दिखाई दी। पोस्ट में दोनों एक-दूसरे के साथ पोज देते और प्यार भरे पल साझा करते नजर आए। आखिरी तस्वीर के कैप्शन में अर्शदीप ने अपने प्यार का खुलकर इजहार करते हुए लिखा, 'आई लव यू सो मच।'
अर्शदीप के सोशल मीडिया पोस्ट में लगातार दिख रही हैं समरीन
समरीन पिछले कुछ समय से अर्शदीप के सोशल मीडिया पोस्ट में लगातार नजर आ रही हैं। दोनों अपने रिश्ते को फैंस के सामने खुलकर जाहिर कर रहे हैं। सार्वजनिक जगहों पर साथ नजर आने और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ बातचीत करने को लेकर भी दोनों ने ध्यान खींचा है। जन्मदिन पर किया गया यह पोस्ट हाल में चर्चा में आए उनके एक अन्य रोमांटिक अंदाज के बाद सामने आया है, जो उनके मैचिंग टैटू से जुड़ा था।
मैचिंग टैटू को लेकर भी हुई थी चर्चा
दरअसल, अर्शदीप के ऊपरी बाजू पर समरीन की हैंडराइटिंग में 'SK' टैटू बना हुआ है। वहीं, समरीन के हाथ पर अर्शदीप की लिखावट में 'AS' लिखा है। दोनों टैटू के साथ एक छोटा लाल दिल भी बना हुआ है। यह पोस्ट सामने आने के बाद फैंस के बीच इसकी खूब चर्चा हुई और कमेंट सेक्शन में प्रशंसकों ने समरीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कौन हैं समरीन कौर?
अर्शदीप की गर्लफ्रेंड समरीन कौर पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह 2018 की मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। समरीन मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पढ़ाई की है। वह कई म्यूजिक वीडियो के अलावा हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं और अपनी अलग पहचान बनाई है।






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.