बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की आज होगी ASI जांच, भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी

HIGHLIGHTS
- चौधरी सराय स्थित बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की आज जांच
- शिकायतकर्ता ने मस्जिद और मुसाफिरखाना ध्वस्त कराने की मांग की
- पुलिस की निगरानी में एएसआई टीम करेगी मस्जिद की जांच
संभल। शहर के प्रमुख चौराहे चौधरी सराय में स्थित बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की जांच के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
वहीं, पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंच चुके हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके साथ ही पैदल मार्च भी किया गया है। श्रीकल्कि सेना के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चंद्र त्यागी ने 31 अगस्त को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल को शिकायत दी थी।
शिकायतकर्ता ने मस्जिद को ध्वस्त कराने की मांग की
शिकायत में कहा गया था कि एएसआई संरक्षित इमारत (हरिहर मंदिर/जामा मस्जिद) के नाम से दूसरी संपत्तियां भी दर्ज हैं। आरोप है कि एएसआई संरक्षित होने के बावजूद करीब 14-15 वर्ष पहले इसकी संपत्ति पर बाबा बहाउद्दीन शाह के नाम से मस्जिद बनाकर कब्जा कर लिया गया।
शिकायत पत्र में वर्ष 2019 में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध के दौरान हुई हिंसा में भी मस्जिद से जुड़े लोगों की भूमिका बताई गई है।
शिकायतकर्ता ने मस्जिद और मुसाफिरखाना को ध्वस्त कराने की मांग की है। वहीं, कमेटी की ओर से मस्जिद को वक्फ की जमीन पर होने का दावा किया गया है।
आज मंगलवार को एएसआई की टीम मस्जिद की जांच के लिए पहुंचेगी। यह जांच पुलिस की निगरानी में की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.