उत्तर प्रदेश
यूपी में 3 नवंबर को Special TET, परीक्षा देने वाले शिक्षकों को मिलेगा अवकाश

HIGHLIGHTS
- शासन की ओर से अवकाश को लेकर आधिकारिक आदेश जारी।
- शिक्षक संगठनों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी।
- परीक्षा के लिए छह शहरों में बनाए गए हैं केंद्र।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर को आयोजित होने वाली विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को अवकाश दिया जाएगा। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षक संगठन काफी समय से परीक्षा में शामिल होने के लिए अवकाश देने की मांग कर रहे थे।
विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर को दो पालियों में किया जाएगा। इसके लिए आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में कुल 131 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित होगी।
परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.