बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

HIGHLIGHTS
- मस्तान ने अमौर विधानसभा क्षेत्र का छह बार प्रतिनिधित्व किया था।
- वर्ष 2015 की महागठबंधन सरकार में उन्हें उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग की जिम्मेदारी मिली थी।
- वर्ष 2016 में उनके कार्यकाल के दौरान बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हुआ था।
बिहार। सीमांचल की राजनीति के प्रमुख नेताओं में शामिल, अमौर के पूर्व विधायक और बिहार के पूर्व उत्पाद व निबंधन मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का नई दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया।
उनके निधन की खबर सामने आने के बाद पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस समर्थकों में भी उनके निधन से दुख है। अब्दुल जलील मस्तान कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में गिने जाते थे।
मस्तान ने अमौर विधानसभा क्षेत्र का छह बार विधायक के तौर पर प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2015 में बनी महागठबंधन सरकार में उन्हें उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी।
उनके कार्यकाल के दौरान वर्ष 2016 में बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू किया गया था। इस कानून को लागू कराने की जिम्मेदारी उनके विभाग के पास थी।
एम्स में निधन के बाद अब उनके पार्थिव शरीर को गृह क्षेत्र लाने की तैयारी की जा रही है। उनके निधन को सीमांचल की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने दुख जताया है। सभी ने उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.