बिहार MLC चुनाव 2026: जदयू ने नीरज कुमार-अभिषेक झा को दिया प्रत्याशी का प्रपत्र

HIGHLIGHTS
- जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने तस्वीरें साझा कीं।
- नीतीश कुमार ने दोनों उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद दिया।
- नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में हैं।
पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने प्रत्याशियों के नाम को लेकर स्थिति साफ कर दी है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा को एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी होने का प्रपत्र प्रदान किया।
इस मौके पर नीतीश कुमार ने दोनों प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद भी दिया।
अनंत सिंह के बयान के बीच जदयू का रुख
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने आज भी अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ रोड शो किया। वह जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं और उनकी जीत का दावा भी कर रहे हैं।
अनंत सिंह लगातार कहते रहे हैं कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव किसी पार्टी के चुनाव नहीं होते हैं। उनके इसी बयान के बीच अब जदयू की ओर से अपने प्रत्याशियों को लेकर औपचारिक कदम उठाया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.