बद्रीनाथ से लौट रही बस के ब्रेक फेल, पत्थर से टकराकर बची 25 यात्रियों की जान

HIGHLIGHTS
- हादसे की सूचना मिलते ही गोविंदघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
- स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
- क्रेन की सहायता से बस हटाकर यात्रियों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की गई।
गोपेश्वर। बद्रीनाथ धाम से 25 यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही बस लामबगड़ के पास अचानक तकनीकी खराबी के चलते अनियंत्रित हो गई। बस के ब्रेक फेल होने और स्टेयरिंग लॉक होने के बाद वह गलत दिशा में मुड़ गई।
बस सड़क किनारे लगे एक बड़े पत्थर से जा टकराई और वहीं रुक गई। नीचे उफन रही अलकनंदा की तेज गर्जना के बीच बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। बस अगर पत्थर से नहीं टकराती तो नीचे जाने का खतरा था।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना गोविंदघाट पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार सभी 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।
इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सुरक्षित स्थान पर हटवाया। सभी यात्रियों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की गई, जिसके बाद उन्हें उनके गंतव्य हरिद्वार के लिए सुरक्षित रवाना कर दिया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.