मुजफ्फरनगर: जग्गाहेड़ी में 25 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर के जग्गाहेड़ी गांव में गुरुवार शाम हुई घटना।
- 25 वर्षीय समर राठी का शव छप्पर में बने कमरे में मिला।
- मृतक कूकड़ा निवासी ब्रजपाल का पुत्र था।
मुजफ्फरनगर। जिले के तितावी थाना क्षेत्र के गांव जग्गाहेड़ी में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय युवक का शव छप्पर के नीचे बने कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
माता-पिता के निधन के बाद बहन के घर रह रहा था युवक
मृतक की पहचान कूकड़ा निवासी समर राठी पुत्र ब्रजपाल के रूप में हुई है। बताया गया है कि माता-पिता की मृत्यु के बाद समर अपनी बहन शिवानी के साथ गांव जग्गाहेड़ी में रह रहा था। उसकी बहन उत्तर प्रदेश पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है और वर्तमान में गाजियाबाद में उसकी पोस्टिंग है। समर बहन के घर रहकर दूध की डेयरी का काम करता था।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब छह बजे घर पर काम करने वाले नफे सिंह ने छप्पर के अंदर जाकर देखा तो समर कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कपिल ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने पर टोल चौकी प्रभारी शुभम त्यागी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.