देहरादून में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल; SDRF ने किया रेस्क्यू

HIGHLIGHTS
- अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम रवाना हुई।
- रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर घायलों तक पहुंच बनाई।
- जवानों ने पहले तीनों घायलों की स्थिति का जायजा लिया।
देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्रधारा में शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि एक महिला को भी चोट आई। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की सहस्रधारा पोस्ट से टीम मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को डायल-112 के जरिए सहस्रधारा क्षेत्र में कार के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। वाहन में तीन लोग सवार थे और हादसे में तीनों घायल हो गए थे।
खाई की गहराई और दुर्गम परिस्थितियों को देखते हुए एसडीआरएफ जवानों ने सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम पहले घायलों तक पहुंची और उनकी स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद तीनों को सुरक्षित तरीके से खाई से बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू पूरा होने के बाद तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए दून अस्पताल भेजा गया।
घायलों की पहचान मोहन सिंह रावत (39), उनकी पत्नी रिंकी रावत (36), दोनों निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून और अमर बहादुर थापा (40), निवासी भाववाला, देहरादून के रूप में हुई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.