गुरुग्राम में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, नागालैंड की महिला गिरफ्तार

गुरुग्राम। शहर की साइबर पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो चीन से संचालित साइबर ठगों को भारत में कॉलिंग सपोर्ट मुहैया करा रहा था। इस कार्रवाई में नागालैंड की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका पति अभी भी फरार है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-28 में छापेमारी के दौरान 30 वर्षीय कुंज पनमे (दीमापुर, नागालैंड) को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि महिला अपने पति के साथ मिलकर किराए के मकान में वर्चुअल सिम बॉक्स लगाकर ठगी में सहयोग कर रही थी।
जांच में सामने आया कि वर्चुअल सिम बॉक्स को वाई-फाई से जोड़कर चीन में बैठे ठग भारतीय नागरिकों को कॉल करते थे। इन कॉल्स के जरिए गेमिंग फ्रॉड, निवेश धोखाधड़ी और “डिजिटल अरेस्ट” जैसी तकनीकों से लोगों को आर्थिक नुकसान पहुँचाया जाता था।
महिला का काम सिम बॉक्स से जुड़े मोबाइल फोन चार्ज रखना और नेटवर्क से कनेक्ट बनाए रखना था, ताकि कॉलिंग लगातार जारी रह सके। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए पति को कमीशन मिलता था।
पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से सात मोबाइल फोन, एक वाई-फाई मॉडम, तीन सिम कार्ड और एक टूटा हुआ लैपटॉप बरामद किया है। फरार पति की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। साइबर पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य कनेक्शनों की भी जांच की जा रही है और जल्द बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.