दीपक बलियान ने राजस्थान पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कठमूर अगला जंतर-मंतर बनेगा

HIGHLIGHTS
- CJP ने राजस्थान पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
- संगठन के मुताबिक, दीपक बलियान को 8 अक्टूबर की रात घर से ले जाया गया था।
- पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने देर रात रिहाई की जानकारी दी।
जयपुर। CJP ने राजस्थान पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसने संगठन के संगठनात्मक सह प्रभारी दीपक बलियान को गुरुवार रात अलवर जिले में उनके घर से जबरन हिरासत में लिया। संगठन का दावा है कि पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका के मुताबिक, पुलिस 8 अक्टूबर को कठमूर स्थित बलियान के घर से उन्हें अपने साथ ले गई और देर रात छोड़ दिया। बलियान ने भी शुक्रवार को आरोप लगाया कि राजस्थान पुलिस उन्हें पिछली रात अलवर जिले में उनके आवास से जबरन ले गई थी।
ले जाने से पहले घर में किया नजरबंद
कठमूर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मनखेड़ा गांव के निवासी बलियान ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उन्हें जबरन ले जाने से पहले घर में नजरबंद कर दिया गया था।
बलियान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनका मोबाइल फोन और चप्पलें भी जब्त कर लीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनसे जबरदस्ती लिखित में हस्ताक्षर करवाए गए कि उनके साथ कोई मारपीट नहीं हुई है।
बलियान ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर पुलिस इसी तरह की कार्रवाई जारी रखती है तो कठमूर अगला जंतर-मंतर बन जाएगा।”
SHO ने फोन जब्त करने के आरोप को नकारा
कठमूर के एसएचओ चंद्रशेखर शर्मा ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक पुलिस टीम बलियान को सूचित करने के लिए उनके आवास पर गई थी। टीम ने उन्हें बताया कि दिल्ली में बीएनएस की धारा 163 लागू है और इस बारे में उन्हें समझाया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.