दिल्ली: जसोला में खुले नाले में गिरे 15 वर्षीय मिथुन का शव तीन दिन बाद बरामद

HIGHLIGHTS
- खुले नाले में गिरने की जताई गई थी आशंका
- अग्निशमन सेवा, एनडीआरएफ और गोताखोरों ने चलाया खोज अभियान
- एमसीडी ने जूनियर इंजीनियर को किया निलंबित
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जसोला गांव में पतंग पकड़ने की कोशिश के दौरान खुले नाले में गिरे 15 वर्षीय लड़के का शव घटना के तीन दिन बाद मंगलवार को बरामद कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आठवीं कक्षा का छात्र मिथुन शनिवार सुबह करीब 11 बजे लापता हो गया था। उसके परिवार को आशंका थी कि वह अपने घर के पास नाले में गिर गया है। लड़के की तलाश के लिए दिल्ली अग्निशमन सेवा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), बचाव दल और गोताखोरों ने खोज अभियान शुरू किया था।
इससे पहले मिथुन के पिता का हाथ में छड़ी लेकर नाले में अपने बेटे को तलाशते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में परेशान पिता खुद नाले में उतरकर बेटे की तलाश करते दिखाई दे रहे थे।
घटना के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कर्तव्य में कथित लापरवाही के लिए दक्षिण पूर्व (मध्य) क्षेत्र के एक जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की। मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाला मिथुन का परिवार इलाके में रहता है और दिल्ली में मजदूरी करता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.