दिल्ली में अपनी ही सरकार पर बरसे विजय गोयल, बोले- जनप्रतिनिधि गिड़गिड़ाते हैं, अफसर काम नहीं करते

HIGHLIGHTS
- विजय गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर नाराजगी जताई।
- उन्होंने एमसीडी और सरकार के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
- गोयल ने कहा कि जनप्रतिनिधि अधिकारियों से काम कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
नई दिल्ली। बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने राजधानी दिल्ली में अपनी ही पार्टी की सरकार और एमसीडी के अधिकारियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
उन्होंने लिखा कि यह विडंबना है कि एमसीडी और सरकार के अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं, जबकि सांसद, विधायक और कॉरपोरेटर उनसे काम कराने के लिए गलियों और सड़कों के चक्कर लगा रहे हैं।
उन्होंने सवाल किया कि कहीं से कूड़ा उठवा दिया जाए तो ऐसा लगता है जैसे बहुत बड़ा काम करा लिया गया हो, लेकिन यह नहीं देखा जाता कि इन अधिकारियों के रहते कूड़ा जमा ही क्यों हुआ।
जनप्रतिनिधि गिड़गिड़ाते हैं, अफसर काम नहीं करते: गोयल
गोयल ने आगे कहा कि नाली, खड़ंजा, सड़क, सीवर, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर चुने हुए जनप्रतिनिधि अधिकारियों से गिड़गिड़ाते हैं, फिर भी काम नहीं होते।
उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में जनता को कौन पूछ रहा है। उनकी यह पोस्ट दिल्ली में नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर उनके गुस्से को दर्शाती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.