पुरकाजी में ई-रिक्शा और एम्बुलेंस की टक्कर, परीक्षा देने जा रही छात्राएं घायल

मुजफ्फरनगर जिले के भोपा क्षेत्र में बुधवार को घने कोहरे के कारण एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। गांव सिदरपुर स्थित आर्य इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जा रही छात्राओं को ले जा रही ई-रिक्शा को सामने से आ रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। इसमें ई-रिक्शा सवार सभी छात्राएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के समय ई-रिक्शा में गोधना गांव की छात्राएं शगुन, रिया, आँचल, निशा, निशु, अलीना और प्रीति मौजूद थीं। गोधना-तुग़लकपुर मार्ग पर गांव से बाहर निकलते ही घने कोहरे के कारण एम्बुलेंस चालक को ई-रिक्शा दिखाई नहीं दी और वह अनियंत्रित होकर टकरा गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गई और चालक मोनू सहित सभी छात्राएं सड़क पर गिर गईं। पास के ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और घायल लोगों को बचाया।
ग्रामीणों ने घायलों को पुरकाजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त एम्बुलेंस तुग़लकपुर से मरीज लेने जा रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक मोनू और छात्रा निशा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य छात्राओं का इलाज पीएचसी में जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.