जमशेदपुर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

HIGHLIGHTS
- मुठभेड़ जमशेदपुर के मरीन ड्राइव इलाके में देर रात हुई।
- घायल आरोपियों की पहचान मोहन यादव और अजीत मंडल के रूप में हुई।
- दोनों को 26 सितंबर की सोनारी फायरिंग का मुख्य शूटर बताया गया है।
जमशेदपुर। जमशेदपुर के मरीन ड्राइव इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो अपराधियों के पैर में गोली लगी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहन यादव और अजीत मंडल के तौर पर हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों को 26 सितंबर को सोनारी के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना का मुख्य शूटर बताया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को हथियार बरामद कराने के लिए मरीन ड्राइव के पास लेकर पहुंची थी।
बताया गया कि मौके पर दोनों ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश करते हुए फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों के पैरों में गोली लगी।
गोली लगने के बाद दोनों घायल अपराधियों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.