दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली के गांधी नगर की फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर

HIGHLIGHTS
- घटना राजधानी दिल्ली के गांधी नगर इलाके की प्रताप गली में हुई।
- फैक्ट्री में आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।
- आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां लगाई गई हैं।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के गांधी नगर इलाके की प्रताप गली स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां लगी हुई हैं।
फैक्ट्री में आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग से निकलने वाले काले धुएं के कारण पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया है। इसके चलते लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।
फिलहाल फैक्ट्री में आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच के बाद ही आग लगने के कारण का पता चल सकेगा।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.