दिल्ली के मौजपुर में उधम रेस्टोरेंट के किचन में आग, पहली मंजिल से कूदने लगे लोग

HIGHLIGHTS
- मौजपुर के उधम रेस्टोरेंट में मंगलवार रात करीब 10:34 बजे आग लगी।
- आग किचन में लगी, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
- कुछ लोग जान बचाने के लिए पहली मंजिल से नीचे कूदने लगे।
नई दिल्ली। दिल्ली के मौजपुर इलाके में मंगलवार रात उधम रेस्टोरेंट के किचन में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग को देखकर कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल से नीचे कूदने लगे। हालांकि, इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
पुलिस के मुताबिक, आग लगने की घटना मंगलवार रात करीब 10:34 बजे हुई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा, समय रहते बुझाई आग
जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट के किचन में आग लगते ही कर्मचारियों ने घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लिया। उन्होंने खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया और समय रहते आग पर काबू पा लिया।
एहतियात के तौर पर सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी।
आग लगने की वजह जानने में जुटी पुलिस
आग लगने के बाद मची अफरातफरी के बावजूद किसी को चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित रहे। फिलहाल रेस्टोरेंट के किचन में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।
स्थानीय पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की असली वजह का पता चल सकेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.