दिल्ली में प्रदर्शन के लिए SOP लागू करने की मांग, अदालत में याचिका

HIGHLIGHTS
- दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों के लिए SOP लागू करने की मांग।
- याचिका में व्यापारियों को करीब दो हजार करोड़ रुपये के नुकसान का दावा।
- जंतर-मंतर से जुड़े अन्य मामलों के साथ होगी याचिका पर सुनवाई।
नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों के आयोजन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू करने की मांग करते हुए एक याचिका दाखिल की गई है।
इस मामले को वरिष्ठ अधिवक्ता संजय पोद्दार ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने उठाया। वहीं, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने अदालत को बताया कि इसी तरह का एक मामला सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है।
प्रदर्शन से व्यापार और कामकाज प्रभावित न होने की मांग
पीठ ने कहा कि इस याचिका पर जंतर-मंतर से संबंधित अन्य मामलों के साथ सुनवाई की जाएगी। याचिका में दावा किया गया है कि हाल के दिनों में विरोध-प्रदर्शनों के चलते व्यापारियों को करीब दो हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
याचिका में अदालत से एसओपी और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने का निर्देश देने की मांग की गई है, ताकि निर्धारित स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन व्यवस्थित ढंग से किए जा सकें। इसमें कहा गया है कि प्रदर्शन इस तरह आयोजित होने चाहिए कि व्यापारियों समेत अन्य लोगों के कामकाज पर कोई असर न पड़े।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.