पैकेट वाले खाने के सामान पर अब दिखेगा ‘लाल निशान’, एक्शन में FSSAI

HIGHLIGHTS
- एफएसएसएआई ने लाल रंग के चेतावनी लेबल का प्रस्ताव रखा
- पैकेट पर अधिक फैट या वसा की जानकारी दी जाएगी
- ज्यादा शुगर वाले उत्पादों की पहचान आसानी से हो सकेगी
नई दिल्ली। खाने-पीने की चीजों के पैकेट पर जल्द ही अधिक चीनी, नमक और फैट को लेकर चेतावनी दिखाई दे सकती है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने अधिक चीनी, नमक या फैट वाले खाद्य और पेय पदार्थों के पैकेट पर लाल रंग का चेतावनी लेबल लगाने का प्रस्ताव रखा है।
इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को उत्पाद खरीदने से पहले उससे होने वाले संभावित स्वास्थ्य नुकसान के प्रति सचेत करना है। हालांकि, नेस्ले, पेप्सिको और कोका-कोला जैसी कंपनियां इस प्रस्ताव का विरोध कर रही हैं। कंपनियों को आशंका है कि इससे उनकी बिक्री प्रभावित हो सकती है।
कंपनियां कर रही हैं विरोध
रॉयटर्स की रिपोर्ट में सुप्रीम कोर्ट में एफएसएसएआई की ओर से दाखिल की गई फाइलिंग का हवाला देते हुए बताया गया है कि चेतावनी लेबल पर अधिक फैट या वसा, अधिक शुगर, अधिक नमक या बहुत ज्यादा मीठा ड्रिंक जैसी जरूरी जानकारी दी जाएगी। इससे ग्राहक आसानी से उन उत्पादों की पहचान कर सकेंगे, जिनमें संबंधित पोषक तत्व अधिक मात्रा में मौजूद हैं।
एफएसएसएआई ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी उस समय दी, जब शीर्ष अदालत पश्चिमी देशों की तर्ज पर चेतावनी वाले लेबल लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।
सुप्रीम कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में हुई सुनवाई के दौरान एफएसएसएआई से चेतावनी लेबल लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा था। इससे पहले हुई सुनवाई में भी शीर्ष अदालत ने पैक्ड फूड के पैकेट पर अनिवार्य चेतावनी लेबल लगाने में हुई लंबी देरी को लेकर एफएसएसएआई को फटकार लगाई थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.