अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को तिरंगा यात्रा निकालने का किया एलान

HIGHLIGHTS
- अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की।
- दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क से यात्रा निकालने की अपील की।
- दिल्ली नहीं पहुंच सकने वालों से अपने शहरों में तिरंगा यात्रा निकालने को कहा।
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। उन्होंने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क से यात्रा निकालने की बात कही है।
अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया। इसके जरिए उन्होंने अपील की कि जो लोग दिल्ली नहीं पहुंच सकते, वे अपने-अपने शहरों में तिरंगा यात्रा निकालें।
अभिजीत दिपके का एलान- लहरा दो तिरंगा
सोशल मीडिया यूजर्स को संबोधित करते हुए अभिजीत दिपके ने कहा कि जैसा कि सभी जानते हैं, सौरव दास और आशुतोष रांका को सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है। उन्होंने तिरंगे से प्यार करने वाले सभी देशभक्तों से अपील की कि वे 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे तिरंगे के साथ कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पहुंचें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.