शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह

मुजफ्फरनगर: शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं की उपलब्धियों को सराहा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय डॉ. राजपाल गुप्ता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित अतिथियों और विद्यालय स्टाफ ने उन्हें नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।
इसके बाद मुख्य अतिथि एसएसआई थाना शाहपुर अतेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि उप पुलिस निरीक्षक रेखा रानी, केपीएस के प्रधानाचार्य बिलाल तथा रोटरी क्लब सखी की अध्यक्ष नीलम गुप्ता की उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
कार्यक्रम का संचालन रिंकी रानी द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में यूपी बोर्ड में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली 10 छात्राओं को उनके अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया और उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए। कक्षा 12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हमजा और हाई स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अरीबा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और अभिभावकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
विद्यालय के प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने सभी मेधावी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और निरंतर परिश्रम से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवानी अरोरा, आदेश, अंजलि, ज्योति त्रिपाठी, ललिता शर्मा, गीता देवी, सलोनी तथा राज एकेडमी की प्रधानाचार्या सानिया मिर्जा का विशेष योगदान रहा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.