‘मेहनत को मिली पहचान’, पीएम मोदी की तारीफ़ पर खुश हुईं नौसेना की महिला अधिकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 126वें एपिसोड में भारतीय नौसेना के अभियान 'नाविक सागर परिक्रमा' की सफलता और इसमें योगदान देने वाली महिला अधिकारियों की बहादुरी की सराहना की।
पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा, "भारतीय नौसेना की दो जांबाज महिला अधिकारियों ने नाविक सागर परिक्रमा अभियान के दौरान अद्वितीय समर्पण और साहस का परिचय दिया। मैं श्रोताओं को उनके बारे में बताना चाहता हूं – लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर डिलना के।"
पीएम की तारीफ मिलने पर लेफ्टिनेंट कमांडर डिलना के ने कहा कि यह उनके और उनके साथी अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि पीएम मोदी द्वारा उनकी उपलब्धि का जिक्र किए जाने से उनकी मेहनत और साहस की मान्यता मिली है।























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.