हिमाचल में रेडियोग्राफर और OT असिस्टेंट भर्ती का रिजल्ट जारी, जानें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख

HIGHLIGHTS
- रेडियोग्राफर के 58 पदों के लिए 337 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
- CBT परीक्षा में कुल 302 उम्मीदवार शामिल हुए।
- परीक्षा में सफल 105 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है।
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा विभाग में रेडियोग्राफर (जॉब ट्रेनी) के 58 पदों को पोस्ट कोड-26009 के तहत भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (CBT) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि रेडियोग्राफर के 58 पदों के लिए 337 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 302 उम्मीदवारों ने CBT परीक्षा दी। परीक्षा में उत्तीर्ण 105 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। दस्तावेज सत्यापन 15 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में शुरू होगा।
इसका शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर भी सूचना दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, उनकी सेल्फ अटेस्टेड फोटो प्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई कॉपी और आईडी प्रूफ साथ लाना होगा।
सचिव ने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।
ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
राज्य चयन आयोग ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा विभाग में ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (जॉब ट्रेनी) के 236 पदों को पोस्ट कोड-26008 के तहत भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (CBT) का परिणाम भी घोषित कर दिया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के 236 पदों के लिए 202 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 184 उम्मीदवारों ने CBT परीक्षा दी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 160 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है।
दस्तावेज सत्यापन 14 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में शुरू होगा। इसका शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर भी सूचना दी जाएगी। उम्मीदवारों को अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.