भारतीय बेटियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती टी20 सीरीज

ग्रेट खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 17 रन से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। यह जीत भारतीय टीम के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि पहली बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई मैदान पर टी20 सीरीज में जीत दर्ज की।
भारत की पारी
एडिलेड में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 82 रन और जेमिमा रॉड्रिग्स ने 59 रन की शानदार पारियां खेलीं। स्मृति ने 55 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया, जबकि जेमिमा ने 46 गेंदों में चार चौकों के साथ 59 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों का योगदान सीमित रहा, जिसमें ऋचा घोष ने 18 रन, अमनजोत कौर 1 रन और दीप्ति शर्मा 1 रन बनाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर नाबाद रहीं और दो रन जोड़ पाईं।
ऑस्ट्रेलिया की पारी
177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को शुरुआती झटके लगे। श्रेयंका पाटिल ने जॉर्जिया वॉल को रेणुका के हाथों कैच कराया, जबकि रेणुका ने बेथ मूनी को पवेलियन भेजा। दोनों बल्लेबाजों का योगदान बहुत कम रहा। एश्ले गार्डनर ने 57 रन बनाए, जबकि अन्य छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने 6 रन बनाए, वहीं किम गार्थ और डार्सी ब्राउन नाबाद रहीं।
भारतीय गेंदबाजी का प्रभाव
भारत की तरफ से श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल ने तीन-तीन विकेट लिए, अरुंधति रेड्डी ने दो विकेट झटके और रेणुका सिंह ने एक सफलता हासिल की। एनाबेल सदरलैंड को ऑस्ट्रेलिया के लिए दो विकेट मिले, जबकि किम गार्थ और मोलिन्यूक्स को एक-एक सफलता मिली।
टीम में बदलाव
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। प्लेइंग-11 में क्रांति गौड़ की जगह श्रेयंका पाटिल को मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया ने निक कैरी की जगह ग्रेस हैरिस को टीम में शामिल किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लीचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वारेहम, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, किम गार्थ, सोफी मोलिन्यूक्स (कप्तान), डार्सी ब्राउन।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.