आज का राशिफल: 10 अक्टूबर, 2025

आज शुक्रवार, 10 अक्तूबर को चंद्रमा दिनभर और रातभर शुक्र की राशि वृषभ में रहेगा। इस स्थिति में शशि योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कई राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने की संभावना है। इसके अलावा कई अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं, जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। आइए जानते हैं, आज सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा—
मेष (Aries)
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: लाल
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होंगी। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृषभ (Taurus)
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: हरा
लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। कार्यस्थल पर नई चुनौतियां मिल सकती हैं, लेकिन बुद्धिमानी से आप सब संभाल लेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं।
मिथुन (Gemini)
राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: सफेद
दिन धैर्य से काम लेने वाला रहेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पिता से सलाह लाभदायक रहेगी। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे।
कर्क (Cancer)
राशि स्वामी: चंद्र | शुभ रंग: आसमानी
ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को सफलता के संकेत हैं। संतान पक्ष से कुछ तनाव हो सकता है। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह (Leo)
राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रंग: ग्रे
ससुराल पक्ष से मतभेद की संभावना है। व्यापार में शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। किसी मनचाही इच्छा की पूर्ति से प्रसन्नता होगी।
कन्या (Virgo)
राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: हरा
व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। पुराना मित्र मिलने आ सकता है। मेहनत का फल मिलेगा।
तुला (Libra)
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: पीला
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं। किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। अनावश्यक खर्च से बचें। भावनाओं में निर्णय न लें।
वृश्चिक (Scorpio)
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: गुलाबी
महत्वपूर्ण वस्तुओं की सुरक्षा करें। खोई हुई चीज मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। दूसरों की सहायता करने से मन को सुकून मिलेगा।
धनु (Sagittarius)
राशि स्वामी: गुरु | शुभ रंग: ग्रे
साझेदारी में काम करते समय सावधानी रखें। बाहर के भोजन से परहेज करें। कार्यस्थल पर तनाव कम होगा। बच्चों के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (Capricorn)
राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: लाल
समाज में सम्मान प्राप्त होगा। रोमांटिक संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। किसी यात्रा की संभावना है। विरोधियों की बातों से भ्रमित न हों।
कुंभ (Aquarius)
राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: सुनहरा
रोजगार की तलाश में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशखबरी मिलेगी। पुरानी गलती से सबक लें। वादे निभाने की कोशिश करें। आपकी सच्चाई को कुछ लोग गलत समझ सकते हैं।
मीन (Pisces)
राशि स्वामी: बृहस्पति | शुभ रंग: आसमानी
जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार लाने की कोशिश करें। नए काम की शुरुआत शुभ रहेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। खर्चों में संयम रखें, अन्यथा वित्तीय दबाव बढ़ सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.