आज का राशिफल: 22 अक्टूबर, 2025

आज बुधवार, 22 अक्टूबर को चंद्रमा पूरे दिन और रात तुला राशि में गोचर कर रहा है। इस दौरान चंद्रमा और बुध की युति के साथ सूर्य, बुध और मंगल एक ही राशि में स्थित हैं। इन ग्रहों की स्थिति से ‘बुधादित्य योग’ और ‘आदित्य मंगल योग’ बन रहे हैं, जो कई राशियों के लिए शुभ फलदायी माने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह संयोग आर्थिक उन्नति, आत्मविश्वास और सफलता के अवसर लेकर आ सकता है।
दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित होता है, जिसके माध्यम से नौकरी, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़ी संभावनाओं का संकेत मिलता है। आइए जानते हैं, आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा—
मेष (Aries)
आज सतर्कता बनाए रखें। कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय रहेंगे। पुराने निवेश से नुकसान की संभावना है। संतान से जुड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन पारिवारिक माहौल प्रसन्न रहेगा। उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है।
वृषभ (Taurus)
आज संयम से काम लेना आवश्यक है। जल्दबाजी से गलती हो सकती है। मेहनत का फल मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपकी सराहना कर सकते हैं। घरेलू जीवन में कुछ तनाव संभव है, धैर्य रखें।
मिथुन (Gemini)
दिन मिश्रित रहेगा। समाज सेवा में रुचि रहेगी, परंतु विवादों से दूर रहें। किसी नई वस्तु की खरीदारी संभव है। माता-पिता का सहयोग और स्नेह मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (Cancer)
सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
सिंह (Leo)
व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को टीमवर्क से फायदा मिलेगा। प्रमोशन की संभावना है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा।
कन्या (Virgo)
दिन सकारात्मक रहेगा। आर्थिक योजनाओं से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर नए निर्णय ले सकते हैं। मामा पक्ष से आर्थिक मदद संभव है।
तुला (Libra)
भाग्य का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी या पार्टनरशिप में लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा, परंतु पिता से किसी बात पर मतभेद संभव है। संतुलित व्यवहार करें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। कार्यस्थल पर नई योजनाएं बनेंगी। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी।
धनु (Sagittarius)
आपका प्रभाव बढ़ेगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। पारिवारिक विवाद दोबारा उभर सकते हैं, जिन्हें धैर्य से सुलझाएं। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर रखें।
मकर (Capricorn)
काम को लेकर तनाव रह सकता है। संतान से जुड़ी चिंता बढ़ेगी। अफवाहों पर विश्वास न करें। पारिवारिक तनाव के बीच धैर्य बनाए रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ (Aquarius)
धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी मिलेगी। मनोरंजन और खरीदारी में खर्च बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
मीन (Pisces)
दिन अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। बिजनेस योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। परिवार में नए मेहमान के आने की संभावना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.