देशFEATURED
चिलकलुरिपेट हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, 10 घायल

HIGHLIGHTS
- पलनाडू जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा।
- निजी ट्रैवल बस और ऑटो-रिक्शा के बीच हुई टक्कर।
- हादसे में 7 लोगों की मौत और 10 लोग घायल।
अमरावती। आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में गुरुवार, 27 अगस्त की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में 7 लोगों की जान चली गई, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक निजी ट्रैवल बस और ऑटो-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले लोग चिलाकलुरिपेट मंडल के वेलुरु गांव के निवासी थे।
चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर हादसे में 7 लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि सभी लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोंडामंजुलुरु गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे ऑटो-रिक्शा से वेलुरु लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.