देश
असम में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

HIGHLIGHTS
- बालीपारा में पेट्रोल पंप के पास हुआ सड़क हादसा।
- कार सवार पांच लोगों की दुर्घटना में मौत।
- हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
तेजपुर। असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, रंगापारा थाना क्षेत्र के बालीपारा में एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बालीपारा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई। कार सामने से आ रहे कमर्शियल वाहन (ट्रक) से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांचों लोगों की मौत हो गई।
हादसे में पांच लोगों की गई जान
अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान हर गोबिंदा हजोअरी, नयन स्वर्गियारी, पप्पू बोरा, प्रांजल बनिया और संजय मेच के रूप में हुई है। सभी मृतक सोनितपुर जिले के घोरामारी बाटाबारी इलाके के रहने वाले थे।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.