ओरेगन में बिना वारंट अप्रवासी को गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे आईसीई एजेंट, अमेरिकी कोर्ट का फैसला

पोर्टलैंड, ओरेगन: अमेरिकी फेडरल जज ने बुधवार को एक अहम आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया कि ओरेगन में इमिग्रेशन एजेंट अब बिना वारंट के अप्रवासी लोगों को तब तक गिरफ्तार नहीं कर सकते, जब तक कि उनके भागने का स्पष्ट खतरा न हो।
जज मुस्तफा कसुभाई ने यह फैसला एक प्रस्तावित क्लास-एक्शन मुकदमे के बाद सुनाया, जो होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की उस नीति के खिलाफ दायर किया गया था, जिसमें एजेंट देख लेने पर तुरंत गिरफ्तारी कर लेते थे। आलोचकों ने इसे “पहले गिरफ्तार करो, बाद में सही ठहराओ” वाली रणनीति बताया है।
फिलहाल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े पैमाने पर देश से अप्रवासियों को निकालने के प्रयासों के बीच, एजेंट अक्सर बिना वारंट के घरों में घुसकर कार्रवाई कर रहे थे। इस पर नागरिक अधिकार समूहों ने कड़ी चिंता जताई है।
आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) के एक्टिंग हेड टॉड लियोन्स ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि एजेंटों को केवल वारंट या भागने के ठोस जोखिम के आधार पर ही गिरफ्तारी करनी चाहिए। लेकिन कोर्ट में पेश किए गए सबूतों से पता चला कि ओरेगन में कई मामलों में बिना वारंट या जांच के गिरफ्तारी की गई।
मुकदमे में एक वादी, विक्टर क्रूज गेमज, जिन्होंने 1999 से अमेरिका में रहने का वैध अधिकार प्राप्त किया है, ने बताया कि उनके पास काम करने की अनुमति थी और वीजा आवेदन लंबित था, इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार कर तीन हफ्ते तक हिरासत में रखा गया।
जज कसुभाई ने फैसले में कहा कि ओरेगन में इमिग्रेशन एजेंटों की कार्रवाई “हिंसक और क्रूर” रही है। उन्होंने विशेष रूप से चिंता जताई कि सिविल इमिग्रेशन उल्लंघन के मामलों में लोगों को हिरासत में लेते समय हथियार ताने जाना और उचित कानूनी प्रक्रिया से वंचित करना गलत है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.